{"_id":"5d0e72c98ebc3e5cf869120a","slug":"156122796116-bulandshahr-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डब्वाय पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वार्डब्वाय पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्डब्वाय पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
बुलंदशहर। नगर में शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय पर वार्ड ब्वाय ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसके चलते वहां काफी हंगामा भी हुआ। हालांकि इस संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार शाम को दवा लेने के लिए अपने भाई के साथ चांदपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में गई थी। पीड़िता ने इस दौरान वहां काम करने वाले वार्ड ब्वाय पर उसके साथ बार-बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता के आरोप लगाते ही मौके पर हंगामा होना शुरू हो गया। देखते ही देखतेे मामला हाथापाई तक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलती है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।