{"_id":"5d0bcfeb8ebc3e667f4c50ea","slug":"156105519620-bulandshahr-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे 91 पर बुधवार देर रात अज्ञात ट्रक की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जिनमें से एक घायल को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
मेरठ निवासी रविंद्र कुमार (32) पुत्र किशन लाल अपने दो दोस्तों अनिल व रोहताश के साथ बुधवार को आगरा गया था। देर रात तीनों दोस्त कार से ही वापस मेरठ लौट रहे थे। जब तीनों युवक देहात कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा बाईपास के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को साइड मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रुप से घायल रविंद्र कुमार को चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला था।