फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रधानमंत्री आवास से नाम कटने पर हुए विवाद पर सभासद व पूर्व सभासद पति भिड़े

प्रधानमंत्री आवास से नाम कटने पर हुए विवाद पर सभासद व पूर्व सभासद पति भिड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास से नाम कटने पर हुए विवाद पर सभासद व पूर्व सभासद पति भिड़े
प्रधानमंत्री आवास से नाम कटने पर सभासद व पूर्व सभासद पति भिड़े
विज्ञापन

- नगर पालिका परिसर में जमकर हुई हाथापाई
- गणमान्य लोगों ने कराया दोनों का समझौता, पुलिस कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। स्थानीय पालिका परिषद में उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब एक ही वार्ड के वर्तमान सभासद व पूर्व सभासद पति में मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका परिसर में ही दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां दोनों को हिरासत में ले लिया, बाद में सभासदों ने दोनों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की वर्तमान सभासद से प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची से उसका नाम कटने को लेकर वार्ता चल रही थी। वार्ता में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इसी बीच इसी वार्ड के एक पूर्व सभासद भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व सभासद पति के हस्तक्षेप पर कहासुनी ज्यादा बढ़ गयी और वार्ता झगड़े में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पालिका परिसर में ही पूर्व सभासद पति व वर्तमान सभासद के बीच जमकर हाथापाई हुई। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी पुलिस को दी। उसी समय कोतवाली पहुंचे नगर के कुछ गणमान्य व्यक्तियों व सभासदों ने दोनों पक्षों का आपस मे समझौता करा दिया।
विज्ञापन

-------
नगर पालिक परिषद में एक सभासद व सभासद पति के झगडे़ की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों के बीच गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया है, जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई नही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed