फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धोखे से पेटीएम एकाउंट यूज करने का आरोप

धोखे से पेटीएम एकाउंट यूज करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
धोखे से पेटीएम एकाउंट यूज करने का आरोप
धोखा देकर पेटीएम एकाउंट यूज करने का आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला सरायझाझन निवासी ने कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर पेटीएम एकाउंट का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला सराझाझन निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि 02 जून को उसके मोबाइल पर रिश्तेदार अंकित की कॉल आई। कहा कि उसे अपना सोफा ऑनलाइन बेचा है। खरीददार ने उससे पेटीएम नंबर मांगा है और सोफे की कीमत अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहा है। खरीददार ने अंकित को उसके पेटीएम नंबर पर ट्रांजेक्शन नहीं होने की बात कहते हुए अन्य कोई पेटीएम नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा। बताया कि अंकित ने फोन पर खरीददार से उसकी बात कराई। आरोप है कि खरीददार ने धोखे से उसके पेटीएम यूपीआई का ओटीपी मालूम कर उसके पेटीएम अकाउंट पर अपना नंबर ऐड कर लिया। जिसके बाद खरीददार अभी तक उस पेटीएम अकाउंट को यूज कर रहा हैं और रोजाना ट्रांजेक्शन कर रहा हैं। इसकी शिकायत उसने पेटीएम कंपनी से ऑनलाइन नंबर पर भी दर्ज करा दी है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed