{"_id":"5d092bc68ebc3e48bb2d1fff","slug":"15608821048-bulandshahr-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोपी दो व्यक्तियों पर बेटे की नौकरी का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी कमलेश पत्नी ब्रह्म सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की करीब सात वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनकी गुलावठी में एक रिश्तेदारी है, पति की मौत के बाद गुलावठी निवासी रिश्तेदारों का उनके घर आना जाना था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के पुत्र की रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। साथ ही नौकरी के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन, बाद में आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसने सितंबर 2018 में आरोपी रिश्तेदारों को बेटे की नौकरी लगवाने के लिए 3.50 लाख रुपये दे दिए थे। आरोपियों ने जल्द ही नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोप है कि रुपये दिए आठ माह से अधिक का समय बीत चुका है। अप्रैल में जब पीड़िता ने नौकरी न लगने पर रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी जल्द ही रुपये वापस करने का आश्वासन देते रहे। लेकिन, अब बीते दिनों आरोपियों ने पीड़िता को रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।