{"_id":"5d092bbf8ebc3e690952f110","slug":"15608820984-bulandshahr-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा देवी हत्याकांड: दो माह बाद हत्यारोपी पति को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगा देवी हत्याकांड: दो माह बाद हत्यारोपी पति को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा देवी हत्याकांड : दो माह बाद हत्यारोपी पति गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तराखंड निवासी महिला की हत्या कर उसके शव को देहात कोतवाली क्षेत्र के जंगल में बीते 17 अप्रैल को फेंक दिया गया था। मृतका के भाई ने मामले में उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब दो माह बाद आरोपी पति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि गत 17 अप्रैल को क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके भाई पूरनराम पुत्र रतनराम निवासी मोहल्ला ढुकड़ थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड ने अपनी बहन गंगादेवी पत्नी प्रकाश आर्या निवासी गांव झलौली थाना सोमेश्वर के रुप में की थी। पीड़ित ने इस दौरान बताया था कि उसकी बहन की शादी प्रकाश के साथ करीब 18 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद प्रकाश व उसकी बहन गाजियाबाद आकर रहने लगे थे। जहां प्रकाश प्राइवेट टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। आरोप है कि प्रकाश आए दिन गंगादेवी के साथ मारपीट करता था। पीड़ित भाई ने बहनोई पर ही बहन की हत्या कर शव को बुलंदशहर में छिपाने का आरोप लगाया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी प्रकाश आर्या को सोमवार देर शाम भूड़ चौराहे के निकट से दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था, इस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की। घटना वाले दिन उसने पहले अपनी पत्नी को बाजार में दिनभर घुमाया था। इसके बाद शाम को अंधेरा होने पर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।