फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरी की दो स्कूटी के साथ पुलिस ने दबोचे दो शातिर

चोरी की दो स्कूटी के साथ पुलिस ने दबोचे दो शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी की दो स्कूटी के साथ पुलिस ने दबोचे दो शातिर
चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने दबोचे दो शातिर
विज्ञापन



बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। आरोपी दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र से वाहनों की चोरी कर उन्हें जनपद क्षेत्र में कम दामों में बेच दिया करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो चोरी की स्कूटी भी बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार देर रात थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना में बताए स्थान फतेहपुर जादौन गेट पर चेकिंग शुरू कर दी उसी समय दो युवक अलग-अलग स्कूटी पर आते हुए नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त सीलू निवासी गांव बनवारीपुर थाना कोतवाली देहात, शकील निवासी गांव मचकौली थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के रुप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी भी बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि यह स्कूटी उन्होंने दिल्ली और हरियाणा से बीते दिनों चोरी की थीं। देहात कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed