{"_id":"5ce989c5bdec22070a1aa491","slug":"15588090795-sikandrabad-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा,नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा,नगदी लूटी
विज्ञापन
चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा, नकदी लूटी
सिकंदराबाद । चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाशों ने ई-रिक्शा और नकदी लूट ली। होश में आने पर चालक ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी गोविंद पुत्र देवीराम ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह दरियापुर में सवारियां छोड़कर वापस आ रहा था। तभी सुखलालपुर तिराहे पर उसे दो युवक मिले। युवकों ने उसे नए बस स्टैंड के सामने छोड़ने के लिए कहा। बताया कि उक्त दोनों ने बस स्टैंड के सामने ठेके पर शराब पी। उसके बाद उन्होंने मंडावरा छोड़ने के लिए कहा। बताया गोरखी में श्मसान के पास उक्त दोनों ने उसे पानी में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में वह उसे ग्राम मंडावरा के जंगल में खाई में फेंककर उसकी ई-रिक्शा जेब के 12 सौ रुपये मोबाइल लूटकर भाग गए। बताया कि 1800 रुपये, ई-रिक्शा में रखे हुए थे। शाम करीब सात बजे उसे होश आने पर उसने राहगीरों के फोन से परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो