फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश

दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश
ककोड़। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़ित ने पति समेत ससुरालियों को खिलाफ तहरीर दी है। रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी शबाना पुत्री सकूर ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी ककोड़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि उसके ससुरालिए शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बात को लेकर सोमवार की रात में उसके पति ने उसकी पिटाई की। मंगलवार की सुबह पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ फिर से मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागी और पास में ही रह रहे अपने चचेरे भाई की ससुराल में शरण ली। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed