{"_id":"5c02da62bdec2241852c4fd0","slug":"15436908938-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ चौराहे के निकट शराब ठेके में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूड़ चौराहे के निकट शराब ठेके में चोरी
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूड़ चौराहे के पास शराब ठेके में चोरी
बुलंदशहर। भूड़ चौकी क्षेत्र में चौराहे के पास स्थित शराब के ठेके में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात चोरी कर ली। पीड़ित ठेका संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भूड़ चौकी क्षेत्र में चौराहे के पास राजीव कुमार की अंग्रेजी शराब की दुकान है। उन्होंने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शनिवार दोपहर जब वह दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो भौचक्का रह गया। दुकान की छत कटी हुई थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तीन पेटी शराब गायब थी। शराब की कुल कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा। ब्यूरो