फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   देवर ने की दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश

देवर ने की दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश

Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवर ने की दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन


बुलंदशहर। नरौरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपी ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता का गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

नरौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था। मगर, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पीड़िता ने जब इस बाबत अपने पति को समझाने की कोशिश की तो आरोपी पति व उसकी उक्त प्रेमिका ने पीड़िता से मारपीट की। आरोप है कि बीते 31 अक्तूबर को पीड़िता ससुराल में अकेली थी। इस दौरान उसका चचेरा देवर घर में घुस आया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अब पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed