फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिनदहाड़े व्यापारी से बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रुपये

दिनदहाड़े व्यापारी से बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रुपये

Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े व्यापारी से बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह लुटेरों ने आतंक मचाया। नगर की प्रेम नगर कॉलोनी वाली गली में बदमाशों ने एक व्यापारी से हथियारों के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लूट की सूचना के बाद शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबू पुरा, सब्जी मंडी निवासी सतीश गोयल पुत्र हरिकिशन गोयल ने तहरीर देकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी अमर दयाल हरीकिशन के नाम से गुरुगंज में दुकान है। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह स्कूटी से बैंक में ढाई लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। जब वह मोहल्ला प्रेम नगर से एचडीएचसी बैंक जाने के लिए गली में मुड़े तो बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर पीड़ित को आतंकित किया और स्कूटी की चाभी लेकर उसकी तलाशी ली। स्कूटी में कुछ न मिलने पर आरोपियों ने पीड़ित की तलाशी ली और जेब में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने तक आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर राज दरबार होटल वाले रास्ते की तरफ भाग निकले। दो आरोपियों ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, जबकि, एक आरोपी का मुंह खुला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले में व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से निकल सकता है सुराग
पुलिस मामले में कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल भी कर रही है। जल्द ही आरोपियों का सीसीटीवी के आधार पर सुराग लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक पुलिस को मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
- मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - धनंजय मिश्रा, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed