{"_id":"5bd2078ebdec2267b36ab8f2","slug":"154049111414-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर गांव निवासी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय विवाहित पुत्री पिछले काफी समय से मायके में ही रह रही है। आरोप है कि बीते सोमवार की शाम को उसकी पुत्री खेत पर गई थी। इस दौरान खेत पर पहले से ही गांव निवासी युवक मुकेश मौजूद था।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि मायके में रह रही विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक मुकेश के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडीकल परीक्षण को भेज दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी युवक मुकेश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।