{"_id":"5bca110abdec2269b96c844f","slug":"153996925816-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे का डिब्बा गिरने से सेवानिवृत फौजी के पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे का डिब्बा गिरने से सेवानिवृत फौजी के पुत्र की मौत
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे का डिब्बा गिरने से सेवानिवृत्त फौजी के बेटे की मौत
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ में बृहस्पतिवार रात महाकाली की शोभायात्रा निकालने के दौरान डीजे का डिब्बा गिरने से घायल पूर्व फौजी के बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शोभायात्रा की परमिशन दिखाने को कहा तो आयोजकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।
बता दें कि कई वर्षों से गांव रामगढ़ में प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर का भाई मोनी नवमी पर्व पर महाकाली की शोभायात्रा निकालता है। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे डीजे के साथ महाकाली की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे के आगे युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान डीजे का एक डिब्बा सुमित फौजी के 12 वर्षीय बेटे मनु के सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने परिजन आनन-फानन में उसे बुलंदशहर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पर लखावटी चौकी प्रभारी श्यामपाल गांव पहुंचकर शोभायात्रा के आयोजकों से यात्रा निकालने की परमिशन दिखने को कहा तो श्रद्धालुु बिफर पड़े और उन्होंने दरोगा का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दरोगा को अकेला देख श्रद्धालुओं ने हाथापाई की कोशिश भी की। कुछ ग्रामीणों ने दरोगा को मौके से निकालकर उनकी जान बचाई। लखावटी चौकी प्रभारी श्यामपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हादसे की सूचना पर गांव पहुंची थी। परमिशन मांगी तो कुछ लोगों ने हाथापाई का प्रयास किया। थाना प्रभारी को मामले से अवगत करा दिया है। वहीं, औरंगाबाद थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा से हाथापाई के प्रयास का मामला संज्ञान में नही है। शोभायात्रा निकलने या ना निकलने की भी उन्हें कोई जानकारी नही है।