{"_id":"5bc389d5bdec2269ba10b96d","slug":"15395414338-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीम के कमरे में फायरिंग कर जांची बाहर की स्थिति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीम के कमरे में फायरिंग कर जांची बाहर की स्थिति
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अलीम के कमरे में फायरिंग कर जांची बाहर की स्थिति
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस पूर्व विधायक की मौत के मामले में तफ्तीश गहनता से करती नजर आ रही है। अलीम की मौत सिर पर गोली लगने के कारण हुई थी। सवाल उठता है, कि जब कमरे में दो गोलियां चलीं तो किसी ने फायरिंग की आवाज क्यों नहीं सुनी। इसी सवाल का जवाब हासिल करने के लिए पुलिस शनिवार देर रात अलीम के आवास पर पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिसकर्मी इस दौरान हाजी अलीम के कमरे में और कुछ पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी यानि गार्ड रूम में मौजूद रहे। इस दौरान अलीम के कमरे में फायरिंग की गई। अब पुलिस की इस जांच में क्या निष्कर्ष निकल कर सामने आया है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस अधिकारी कमरे में फायरिंग कर जांच करने की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।