फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अलीम मौत कांड: पांच दिन बाद भी जांच जारी, नहीं लगा सुराग

अलीम मौत कांड: पांच दिन बाद भी जांच जारी, नहीं लगा सुराग

Sun, 14 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अलीम मौत कांड: पांच दिन बाद भी जांच जारी, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में पांचवें दिन भी पुलिस को कोई सफलता हाथ लगती नजर नहीं आ रही है। अभी तक की जांच में पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। लेकिन, पुलिस अभी फारेंसिक जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। कई बार परिजनों से मामले में पूछताछ की जा चुकी है, साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। लेकिन, नतीज अभी तक सिफर ही नजर आ रहा है।

बता दें कि बीते बुधवार सुबह सदर सीट से बसपा के पूर्व विधायक व कद्दावर नेता हाजी अलीम का शव उनके बेडरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। उनके सिर पर गोली लगने का घाव भी था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस व आगरा से आई फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। वहीं, मौके से पुलिस को न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कोई ऐसा सुबूत हाथ लगा है, जिससे आत्महत्या या हत्या का कारण स्पष्ट हो सके। बीते पांच दिन के भीतर पुलिस अधिकारी पूर्व विधायक के परिजनों से नौकरों से कई बार पूछताछ कर चुके हैं। साथ ही घटना स्थल पर भी घटना का रिक्रिएशन किया जा चुका है, लेकिन नतीजा अभी तक कुछ नहीं निकला है। वहीं, परिजन मामले में अभी भी हत्या की आशंका ही जता रहे हैं। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed