{"_id":"5bbcf295867a5528310b1d3d","slug":"153910950010-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पति कराना चाहता है जेठ के साथ हलाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, पति कराना चाहता है जेठ के साथ हलाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
साहब, पति कराना चाहता है जेठ के साथ हलाला
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की शिकार महिला ने पति पर जेठ के साथ हलाला करने के लिए दबाव बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह सितंबर 2011 में गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रुप में नगदी और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी आए दिन पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे थे। निकाह के बाद पीड़िता ने दो पुत्रों को भी जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ससुरालीजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। आरोप है कि इसके बाद अप्रैल 2018 में आरोपी पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर परिजनों संग मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। बीते दिनों आरोपी पति, जेठ आदि ने मायके में आकर पीड़िता के पुत्रों को जबरन ले जाने की कोशिश भी की थी। पीड़िता ने मामले में थाने पर शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं अब आठ अक्तूबर को आरोपी पति पीड़िता के मायके आया और कहा कि जब तक वह जेठ के साथ निकाह कर हलाला नहीं करती तब तक वह पीड़िता को अपने साथ पत्नी के रुप में नहीं रखेगा। इसके बाद आरोपी पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट करते हुए हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।