फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

छात्रा का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

Sun, 30 Sep 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
demo

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने अपने परिजनों संग आरोपी के घर पहुंच कर खरी खोटी सुनाई। आरोपी के माफी मांगने पर कुछ प्रबुद्धजनों ने दोनों के बीच फैसला करा दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि नगर कोतवाली की आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी नगर के ही एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। बीते कुछ दिनों से उसकी दोस्त उसे उसके फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी दे रही थीं।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब मामले में खोजबीन की तो सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक जो कि एक डिग्री कालेज में ग्रेजुएशन का छात्र है ने पीड़िता का फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया हुआ है। साथ ही आरोपी उसकी दोस्तों व रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे अश्लील बातें व मैसेज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद शनिवार शाम को आरोपी के घर जाकर खरी खोटी सुनाई। आरोपी युवक के माफी मांगने के बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed