फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज कर लिया छेड़छाड़ का मुकदमा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लागों ने किशोरी से गैंगरेप किया। गैंगरेप की घटना को गांव के ही युवकों ने अंजाम दिया। दोनों युवकों ने किशोरी को गैंगरेप की घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार दिन तक मामले को दबाते हुए पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि पीड़िता का मेडिकल कराना भी मुनासिब नहीं समझा। बाद में पुलिस ने गैंगरेप के मामले को छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही दो दरिंदों ने घर में घुसकर दरिंदगी की। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर जब किशोरी ने अपनी आपबीजी सुनाई तो परिजन उसे लेकर अमरगढ़ चौकी पहुंचे जहां से पुलिस ने उन्हें थाने जाकर तहरीर देने की बात कही। पीड़िता के पिता के मुताबिक अमरगढ़ चौकी में तैनात एक सिपाही ने अपने हाथ से तहरीर लिख उसको थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। परिजन जब पीड़िता को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंचे तो पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। स्थानीय पुलिस ने मामले में जांच बाद कार्रवाई करने की बात कहकर किशोरी व उसके परिजनों को वापस जाने को कहा। लगातार चार दिन तक कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया न ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने गैंगरेप की घटना में नया मोड़ लाते हुए छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव के दो लोगों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 354, 452 व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed