फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर बुलाकर बहनोई और उसके भाई को मारी गोली, गंभीर

घर बुलाकर बहनोई और उसके भाई को मारी गोली, गंभीर

Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर बहनोई और उसके भाई को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शनिवार देर रात एक आरोपी व्यक्ति ने अपने साथी संग मिलकर अपने बहनोई और उसके भाई को घर पर बुलाकर गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से देर रात ही हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मेहरीन पत्नी महबूब आलम ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके भांजे मोना उर्फ रेहान व शर्जिल उर्फ सोना पुत्रगण मुस्तफा निवासी कमालपुर पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि सोना की गांव अकबरपुर निवासी युवती से निकाह हुआ था। शनिवार रात को सोना के साले अजीम पुत्र असलम ने उसे अपने घर किसी मामले में फैसला करने के लिए बुलाया था। इस दौरान देर रात करीब 12 बजे सोना अपने भाई मोना के साथ रिश्तेदार अजीम के घर गांव अकबरपुर गया था। इस दौरान आरोपी अजीम ने सोना व मोना पर अपने एक साथी शाहरुख के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। आरोपी दोनों को मरा हुआ समझ कर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


सोना देहात कोतवाली का है वांछित
पुलिस ने बताया कि घायल युवक सोना उर्फ शर्जिल पर बीते दिनों रंगदारी का एक मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो फैसले में गए थे सोना-मोना?
घटना के बाद से चर्चा है कि सोना-मोना बीते दिनों दर्ज हुए रंगदारी के एक मामले में फैसला करने के लिए गांव अकबरपुर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। लेकिन, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद हुआ था, और घटना को अंजाम दे दिया गया।


महकमे में मचा हड़कंप
दो सगे भाइयों को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और घायलों का भी हाल जाना।

कोट..
शनिवार देर रात दो सगे भाई सोना व मोना को उनके रिश्तेदार ने अपने घर बुलाकर साथी के साथ मिल कर गोली मारने की सूचना थी। मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - तपेश्वर सागर, निरीक्षक देहात कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed