फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में छतारी पुलिस ने कर दिया खेल

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में छतारी पुलिस ने कर दिया खेल

Sat, 22 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में छतारी पुलिस ने कर दिया ‘खेल’
विज्ञापन

बुलंदशहर। छतारी थाना पुलिस पर दस दिन पूर्व एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खेल करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मजदूर पेशा व्यक्ति है। बीते दस सितंबर को उसकी छोटी बेटी जो कि कक्षा चार की छात्रा थी अपनी बड़ी बहन के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने गई थी। कुछ देर बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन को थोड़ा चारा लेकर घर भेज दिया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी छोटी पुत्री खेत से न तो घर लौटी और न ही वापस अपनी बहन के पास गई। बड़ी बेटी के घर लौटने पर छोटी की तलाश की गई तो उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। पीड़ित ने जब पुलिस को सूचना देनी चाही तो कुछ ग्रामीणों ने उसे डरा दिया, जिसके चलते पीड़ित ने अपनी बेटी का शव गांव के बाहर काली नदी के किनारे दफना दिया। 11 सितंबर को जब पीड़ित को बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का शक हुआ तो उसने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़ित से कहा कि किसी के भी पूछने पर बेटी की मौत का कारण बीमारी से होना बताना। पीड़ित का आरोप है कि जिन लोगों पर उसे शक है, वह लोग भी उसे पुलिस कार्रवाई करने पर धमकी दे रहे हैं। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसकी माली हालत काफी खराब है, कुछ ग्रामीणों से किराए के रुपये उधार लेकर वह अधिकारियों से शिकायत करने बुलंदशहर आया है। पीड़ित की शिकायत पर एएसपी प्रमोद कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी ने बताया कि घटना के बाद छतारी एसओ ने पीड़ित के घर जाकर पूछताछ की थी, लेकिन उस दौरान उसने कोई भी ऐसा मामला नहीं बताया था। साथ ही पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही बच्ची को दफना दिया था। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed