{"_id":"5b96bbbd867a5501346c2728","slug":"153660510210-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर-दर भटक रहा पिता, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर-दर भटक रहा पिता, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर-दर भटक रहा पिता, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
बुलंदशहर। नरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस का रवैया अड़ियल होता जा रहा है। पीड़ित पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा है। लेकिन, थाना पुलिस मामले में कोई कदम उठाने की जहमत नहीं कर रही है। पीड़ित कई बार अधिकारियों से भी मामले में न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन नतीजा अभी सिफर ही है।
नरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने सोमवार को एक बार फिर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री बीते 30 अगस्त को घर से खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। खेत पर पुत्री के पहुंचने से पूर्व ही गांव निवासी चार युवक मौजूद थे। आरोपियों ने युवती को दबोच कर उसके हाथ पैर बंाध दिए और दूसरे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कुछ लोगों को खेत की ओर आते हुए देख आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले में 11 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित अधिकारियों के दर पर चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं अब पीड़ित पिता ने एसएसपी से एक बार फिर मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।