{"_id":"5b91793e867a557f54638d87","slug":"153626040014-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दौरान पेशाब की नली काटी, जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन के दौरान पेशाब की नली काटी, जांच के आदेश
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन के दौरान पेशाब की नली काटी, जांच के आदेश
बुलंदशहर। नगर के खुर्जा रोड स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही से पेशाब की नली काटने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर ने जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर की मानसरोवर कालोनी निवासी जीतपाल पुत्र लालाराम ने अपनी पुत्रवधू मोनिका पत्नी दिनेश को 12 जून को डिलीवरी के लिए खुर्जा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लापरवाही से पेशाब की नली कट गई। जबकि चिकित्सकों ने नली को रिपेयर करना बताया। लेकिन पेशाब न रुकने के चलते उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने पूरी घटना का खुलासा किया। अब पीड़ित ने एसडीएम सदर अरविंद सिंह को शिकायत देकर जांच की मांग की है। एसडीएम सदर ने सीएमओ को पत्र जारी करते हुए जांच के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने बताया कि सीएमओ को पत्र जारी किया गया है। पीड़ित परिजनों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।