{"_id":"5b7ef9c042c79246725bacb8","slug":"15350481174-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपक हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है। फुटेज के आधार पर पांच-छह हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, नगर पुलिस ने घटना को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में दर्ज किया है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम शर्मा का पुत्र दीपक शर्मा जम्मू में सीआरपीएफ में तैनात था। बीती 12 अगस्त को ही वह छुट्टी पर अपने घर आया था। 19 अगस्त की शाम दीपक अपने दोस्तों के साथ घर से कहीं गया था। उसी रात डीएम रोड के नजदीक उस पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को घर भेज दिया गया था। लेकिन, 20 अगस्त की सुबह दीपक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, प्रकरण में परिजनों को पास ही स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज मिली। फुटेज में घटना को अंजाम देकर भागते हुए पांच-छह युवक नजर आ रहे हैं। एक स्कूटी पर दो युवक भी पहले से ही खडे़ नजर आ रहे हैं। जो कि सभी युवकों के जाने के बाद वहां से निकले हैं। फुटेज से साफ नजर आ रहा है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।