फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी

दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी

Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव तिल डेयरी में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पीआरवी के चालक ने नामजद चार आरोपी समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिल डेयरी में बुधवार शाम प्रिंस पक्ष का मुख्य मार्ग पर भैंस बांधने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। मारपीट की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई थी। जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद मुख्य मार्ग पर लगे खूंटे को उखड़वा दिया। जिससे आक्रोशित दूसरे पक्ष ने पुलिस टीम को लाठी डंडे लेकर घेर लिया। भैंस हटवाने व खूंटा उखड़वाने पर आक्रोशित आरोपी पक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए पीआरवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाकर किसी तरह चालक अनिल कुमार घायल एचसीपी धर्मपाल व सिपाही जितेन्द्र को लेकर वहां से भाग निकले। पुलिस पर हमले की सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चौकी औद्योगिक क्षेत्र समेत कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन हमलवारों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि चालक अनिल कुमार ने हमलवार मनीष पुत्र राजवीर, देवेन्द्र पुत्र गोहरी, राजवीर पुत्र देवीराम व धर्मेन्द्र पुत्र रणजीत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और हमला कर सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed