फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का किया राजफाश

देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का किया राजफाश

Thu, 23 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन गुर्गों को दबोचा
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नई मंडी चौकी क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन गुर्गों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से विभिन्न राज्यों व जनपदों से चोरी किए गए छह मिनी ट्रक (कैंटर) समेत अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना अभी पुलिस के चंगुल से दूर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि देहात कोतवाल बृहस्पतिवार सुबह अपनी टीम के साथ नई मंडी चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्याना की ओर से चोरी के तीन कैंटरों के साथ तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर बुलंदशहर की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही देहात पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने सुबह करीब सवा छह बजे तीनों कैंटर को घेराबंदी कर रोक लिया और उसमें सवार तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त जावेद पुत्र साबिर निवासी के ब्लॉक म.नं. 691 लोहिया नगर थाना खरखौदा, मेरठ, इस्लाम पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी कस्बा व थाना खानपुर, बुलंदशहर व मोहम्मद उमर पुत्र रहीस अहमद निवासी गांव हृदयपुर थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को तीनों कैंटर के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के गाजीपुर से चोरी किए गए कैंटर पर सही नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि अन्य दो कैंटर जो कि उत्तराखंड के रुद्रपुर से चोरी किए गए थे उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी के कैंटर शिकारपुर तिराहे के पास पार्किंग से बरामद किए हैं। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि पकड़े गए तीनों अंतर्राज्यीय वाहन चोर मुख्य आरोपी आरिफ गट्टा निवासी कस्बा व थाना खुर्जा नगर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी आरिफ अभी पुलिस के चंगुल से दूर है, उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


बदल देते थे इंजन, चेसिस और रजिस्ट्र्रेशन नंबर
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वाहनों को चोरी करके उन पर नीलाम हुए वाहनों एवं सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के इंजन, चेसिस व रजिस्ट्र्रेशन नंबर डाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed