फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फूफा ने विवाहिता से तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

फूफा ने विवाहिता से तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

Mon, 06 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फूफा ने विवाहिता से तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता से उसके भाई की शादी के दौरान फूफा ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और पीड़िता की ससुराल में पहुंच कर भी उसके साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने अब उच्चाधिकारियों से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह एक घरेलू महिला है और उसका पति डीजे बजाने का काम करता है। पीड़िता का जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मायका है। बताया कि बीते 12 मई को पीड़िता के भाई की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने मायके गई थी। वहां से बारात में शामिल होने के लिए अन्य महिलाओं के साथ अहार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गई थी। बारात में पहुंचने के बाद जब सभी लोग गाड़ी से उतरकर चले गए तो पीड़िता गाड़ी से सामान उतारने के चक्कर में पीछे रह गई। इस दौरान पीड़िता का फूफा वहां पहुंच गया और पीड़िता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता अपने ससुराल वापस आ गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी फूफा बीते 18 मई को पीड़िता के ससुराल पहुंचा और तमंचे के बल पर फिर से रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिससे, पीड़िता के एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया। पीड़िता ने पति के लौटने पर सारी घटना बताई। साथ ही एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, एसएसपी के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को एक बार फिर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed