{"_id":"5b6348514f1c1b9f3e8b4d86","slug":"153323322511-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस मान रही संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस मान रही संदिग्ध
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेटी के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
- मामले को पुलिस मान रही है संदिग्ध
- पीड़िता ने मां के साथ एसएसपी कार्यालय पर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बेटी ने अपनेे पिता पर तमंचे के बल पर रेप करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, थाना पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बता दें कि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बेटी संग बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 28 वर्ष पूर्व धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। इस दौरान उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया था। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकेे छोटे देवर की मौत हो गई थी। आरोप है कि देवर की मौत के बाद उसके पति ने अपने मृतक भाई की पत्नी के साथ दूसरा निकाह कर लिया था। दूसरे निकाह के बाद से ही आरोपी पति का पीड़िता व उसकी बेटी के प्रति रुझान कम हो गया। मनमुटाव होने के बाद पीड़ित महिला अपनी पुत्री के साथ बीते एक माह से अपने मायके में ही रह रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसका पति एक रिश्तेदार महिला के साथ उसके मायके में आया था। इस दौरान पीड़िता की पुत्री घर में अकेली मौजूद थी। तभी आरोपी रिश्तेदार महिला के इशारे पर आरोपी सौतेले पिता ने अपनी पुत्री के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी रिश्तेदार महिला के साथ मौके से पीड़िता की पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में एसएसपी ने अगौता पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं। उधर, एसओ अगौता नरेश चंद शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है फिर भी आदेश अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
............................................
कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाली मीट की दुकानें कराईं बंद
फोटो समाचार
बुलंदशहर। प्रशासनिक आदेशों के बाद बृहस्पतिवार को नगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाली मीट की दुकानों को बंद कराया है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि कांवडिय़ों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। आदेशानुसार नगर के कबाड़ी बाजार, अनूपशहर रोड, स्याना रोड, काली नदी रोड आदि पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया है। शिवरात्रि तक इन दुकानों पर ताले लटके रहेंगे। शिवरात्रि के बाद ही मीट की दुकानें फिर से खुल सकेंगी।