फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करंट से मौत पर एक्सईएन समेत तीन पर एफआईआर के आदेश

करंट से मौत पर एक्सईएन समेत तीन पर एफआईआर के आदेश

Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
करंट से मौत पर एक्सईएन समेत तीन पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र में शनिवार को करंट से सब्जी विक्रेता की मौत मामले में डीएम ने एक्सईएन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएम की कार्रवाई से बिजली अफसरों में हड़कंप मचा है। डीएम ने अन्य अधिकारियों को भी जर्जर तार व खंभे ठीक कराने के आदेश दिए हैं।

ऊंचागांव क्षेत्र में शनिवार को पैंठ में सब्जी की दुकान लगाने आए नरसैना के गांव सबदलपुर निवासी संजीव (44) पुत्र गंगाराम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि संजीव उस वक्त करंट की चपेट में आया था, जब वह छांव के लिए खंभे से त्रिपाल बांध रहा था। घटना के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगाया था। अब बिजली के तार व खंभों के कारण लगातार हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने अफसरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने ऊंचागांव में हुए हादसे में लापरवाह एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इससे बिजली अफसरों में हड़कंप मचा है। इससे पूर्व भी खानपुर क्षेत्र में खेतों में धान की रोपाई कर रही मां-बेटी की मौत बिजली का तार टूटकर गिरने से हो गई थी। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed