फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सिंभावली निवासी युवती की हत्या कर फेंका शव

सिंभावली निवासी युवती की हत्या कर फेंका शव

Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

--सिंभावली की रहने वाली थी युवती, गांव कमालपुर के पास नहर मिला शव
- पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर के पास गंगनहर में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त सिंभावली क्षेत्र निवासी मनु (20) पुत्री जितेंद्र के रुप में हुई। परिजनों ने हत्या के बाद नहर में शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में के पास गंगनहर में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकाला। बताया गया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कई दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे थे। देहात कोतवाली पुलिस ने सिंभावली थाना पुलिस व युवती के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त मनु (20) पुत्री जितेंद्र के रुप में की। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था, जिसके बाद शव बहकर यहां तक पहुंचा है। पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि युवती की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं, परिजनों ने अभी तक पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed