फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एचटी लाइन की चपेट मे आया संविदाकर्मी, मौत

एचटी लाइन की चपेट मे आया संविदाकर्मी, मौत

Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत
विज्ञापन

- शटडाउन के बाद भी बिजलीघर से चालू कर दी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर। गांव वलीपुर में बुधवार देर शाम हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन के बाद भी बिजलीघर से सप्लाई चालू कर दी गई। कर्मचारी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विकास खंड बीबीनगर के केशोपुर सठला स्थित बिजलीघर पर कृष्णपाल (45) पुत्र जगत सिंह बतौर संविदा कर्मचारी तैनात था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम केशोपुर सठला के पास ही गांव वलीपुर में कृष्णपाल अपने सहयोगी के साथ हाइटेंशन लाइन के फाल्ट को दूर करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान लाइन में अचानक आए करंट की चपेट में आकर कृष्णपाल गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि मृत संविदा कर्मी कृष्णपाल के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed