फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर की दुष्कर्म की कोशिश

दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर की दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी ने फिर की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- पुलिस ने पूर्व में हुई दुष्कर्म की वारदात को छेड़छाड़ की थी दर्ज
- पीड़िता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी युवक ने एक युवती के साथ मिलकर बीते दिनों दोबारा दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस मामले में शुरूआत से ही आरोपी पक्ष का साथ दे रही है। पीड़िता ने अब एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान एक महिला ने उसका साथ देते हुए पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। वहीं, आरोप है कि थाना पुलिस ने मामला दुष्कर्म के बजाए छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने दस जुलाई को दोबारा खेत में धान लगा रही पीड़िता को एक महिला साथी के साथ मिलकर दबोच लिया और दूसरे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed