फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 14 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से
विज्ञापन

लटका मिला महिला का शव
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उन्होंने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सूजापुर निवासी लता पत्नी गुड्डू का शव शनिवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव नीचे उतारा और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। इस दौरान नई मंडी चौकी इंचार्ज भी गांव सूजापुर पहुंचे और जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने पर मौत हुई है। मृतका के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। शनिवार को उसने खुद ही फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस ने जब परिजनों से सूचना न देने की बाबत कहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed