फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले भाई-बहन को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक 10 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को नगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर ठगी का माल, नगदी व जेवरात बरामद किए हैं।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि इटावा निवासी राहुल सक्सेना पुत्र प्रदीप सक्सेना ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 23 जून को वह अपने भाई अंकित की शादी के लिए लड़की देखने बुलंदशहर आए थे। बताया कि लड़की के भाई ने उन्हें डीएवी तिराहे पर बुलाया और बातचीत करने के बाद दोनों आरोपी उसके भाई को अपने साथ ले गए, लेकिन काफी देर तक न लौटने पर जब अंकित को फोन किया तो उसका फोन ऑफ मिला। हालांकि कुछ देर बाद अंकित ठीक-ठाक स्थिति में नगर के काला आम चौराहे पर मिल गया। बताया कि अंकित को दोनों आरोपी अपने साथ शिकारपुर ले गए और उसके खाते से 60 हजार रुपये की शापिंग कर ली। घटना के बाद एसएसपी के निर्देशन में टीम ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो नगर के मोहल्ला रामविहार निवासी रानी पुत्री बनवारी लाल व उसका भाई प्रमोद पुत्र बनवारी लाल का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों भाई-बहन को मामन चेक पोस्ट पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने लाखों के जेवरात व नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों द्वारा कबूली गई ठगी की वारदात
1. वर्ष 2016 में सिकंदराबाद के गांव बेनीपुर निवासी शिक्षक अशोक कुमार यादव को शादी का झांसा देकर 1.57 लाख की ठगी
2. नवंबर 2017 में बरेली के थाना बहेड़ी गांव खमरिया निवासी डॉ. ब्रजेश पुत्र घासीराम को शादी का झांसा देकर 90 हजार की ठगी
3. दिसंबर 2017 में बरेली के थाना हाफिजगंज गांव मुड़िया भीकमपुर निवासी डॉ. शिशुपाल गंगवार पुत्र दयाराम से 2 लाख रुपये की ठगी। ठगी का शिकार डॉ. शिशुपाल सेंट्रल हास्पिटल हल्द्वानी में चिकित्सक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. एक वर्ष पूर्व बरेली के गांव कुमरिया निवासी डॉ. रविन्द्र पुत्र मदनलाल को शादी का झांसा देकर 90 हजार की ठगी, इसके अलावा आरोपियों ने मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों के कई युवकों को भी शिकार बनाया है।

आरोपियों से बरामद लूट का सामान
- पुलिस ने आरोपियों से ठगी के 30 हजार रुपये नगद, 17 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 19 नई जींस, 08 जोड़ी लेडीज सूट, 5 विभिन्न बैंकों की पासबुक, सोने की ज्वेलरी में तीन चेन, दो कड़े, तीन अंगूठी, दो बाली, चार झुमकी, आठ टॉप्स, छह जोड़ी कुंडल, एक हनुमान लॉकेट व पांच नथ के अलावा चांदी की ज्वेलरी 11 जोड़ी पाजेब, दो कुल्ले गुच्छे, दो हथफूल, 11 जोड़े बिछुए, दो अंगूठी, एक चैन, एक जोड़ी कुंडल व एक दीपक बरामद किया है।


अखबारों में देखते थे विज्ञापन फिर करते थे ठगी
- दोनों भाई-बहन अखबारों में निकलने वाले शादी के विज्ञापनों को देखकर उनमें दिए गए नंबर पर कॉल कर शादी की बात करते थे। पकड़ा गया आरोपी भाई लड़की का पिता बनकर बात करता था और उन्हें लड़की देखने के लिए बुलंदशहर, हापुड़ व मेरठ बुलाते थे, जिसके बाद आरोपी प्रमोद लड़की का पिता बनकर उन्हें फोन करके खुद बाहर जाने की बात कहकर अपनी बहन के साथ उसका भाई बनकर मिलता था। और लड़की पसंद आने के बाद उनसे रस्म के नाम पर ठगी कर गायब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed