{"_id":"5b16d6ae4f1c1b9d6e8b6761","slug":"152822341017-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवक की हत्या कर फेंका सिरकटा शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुवक की हत्या कर फेंका सिरकटा शव, शिनाख्त नहीं
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर फेंका सिरकटा शव, शिनाख्त नहीं
स्याना। स्याना-बुलन्दशहर स्टेट हाईवे स्थित गांव चिंगरावठी के जंगल में युवक की हत्या कर सिर कटा शव फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया है।
गांव निवासी करनवीर सिंह मंगलवार सुबह खेत से चारा लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में युवक का शव पड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव से उसका सिर गायब था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर आरोपियों ने उसकी शिनाख्त मिटाने की कोशिश करते हुए सिर अपने साथ ले गए या फिर सिर को कहीं अन्य स्थान पर फेंक दिया गया है। पहचान मिटाने के लिए मौके पर युवक के कपड़े भी जला दिए। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष आंकी जा रही है तथा उसके बांये हाथ पर मोहम्मद उमर गुदा हुआ है। वहीं युवक के सीने के बाईं ओर नीशा नाम गुदा हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए और पुलिस ने अज्ञात में ही शव को मोर्चरी भिजवा दिया ।
कोतवाल अल्ताफ अंसारी का कहना है कि फोरेंसिक टीम द्वारा इस घटना की बारीकी से जांच की गई है। युवक की शिनाख्त के लिए आस-पास के थाना क्षेत्रों को सूचना भी दी गई है। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है।