{"_id":"5b157cc84f1c1b214d8b4a01","slug":"152813486110-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, युवक दे रहा फोन पर दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, युवक दे रहा फोन पर दुष्कर्म की धमकी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहब, युवक दे रहा फोन पर दुष्कर्म की धमकी
- सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
- महिला के शादी से पूर्व आरोपी से थी दोस्ती, तलाक देकर शादी के लिए बना रहा दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादि से पूर्व की एक युवक से दोस्ती परेशानी का सबब बन गई है। पूर्व दोस्त उसे अब अपने पति को तलाक देकर शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही ऐसा न करने पर उसके साथ दुष्कर्म करने व पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि उसने नगर के ही एक डिग्री कालेज से अपनी ग्रेजूएशन की थी। इस दौरान उसकी दोस्ती नगर निवासी एक युवक से हुई, जो कि उसी कालेज में पढ़ता था। देखते ही देखते वह युवक पीड़िता से एकतरफा प्यार करने लगा। गत दिसंबर माह में पीड़िता की दादरी निवासी युवक के साथ शादी हो गई थी। जिसके बाद दोनों की बातचीत भी कम हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका वह दोस्त अब उस पर पति को तलाक देने का दबाव बना रहा है। साथ ही आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि उससे शादी नहीं करती है तो वह उसके पति की हत्या कर देगा। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी करेगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। एसएसपी ने पीड़िता को मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।