{"_id":"5b0d92ce4f1c1b916e8b5392","slug":"152761621216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी युवक
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी तांत्रिक
- पीड़ित परिजनों ने बताया लाखों रुपये के जेवरात और नकदी अपने साथ ले गई किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को एक तांत्रिक तंत्र-मंत्र की आड़ में बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी अपने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व हजारों रुपये की नकदी भी साथ ले गई है। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले जानकारी से इंकार कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी निवासी एक युवक तंत्र-मंत्र का काम करता है। बताया गया कि आरोपी तांत्रिक के घर के पास एक परिवार रहता है। परिवार की 16 वर्षीय लड़की अक्सर बीमार रहती है। आरोपी तांत्रिक ने किशोरी पर ऊपरी साया बताया और परिजनों को अपने जाल में फंसाकर तंत्र क्रिया से उसका उपचार शुरू कर दिया। शनिवार शाम को किशोरी के परिजन कहीं गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका 10 वर्षीय भाई ही मौजूद था। उपचार के बहाने तांत्रिक उसके घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घर लौटने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया गया कि किशोरी अपने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये की नकदी साथ लेकर गई है। परिजन अपने स्तर से किशोरी और आरोपी तांत्रिक को तलाश रहे हैं। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने कहार कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।