फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मौसा ने किया नाबालिग भांजी से रेप, पंचायत में मामला रफा-दफा!

मौसा ने किया नाबालिग भांजी से रेप, पंचायत में मामला रफा-दफा!

Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मौसा ने किया 10 साल की भांजी से रेप, पंचायत में मामला रफादफा!
विज्ञापन

- गुपचुप तरीके से परिजन बच्ची को ले गए अपने साथ
- पुलिस मामले की जानकारी होने से कर रही इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी। कस्बा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने रिश्तेदार की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने आरोपी की पिटाई कर मामले को रफादफा कर दिया गया। मंगलवार को बच्ची के माता-पिता आकर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

कस्बा क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची बीते दिनों अपने मौसा-मौसी के घर रहने के लिए आई थी। एक ग्रामीण के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बच्ची खेतों की ओर से हांफती हुई गांव में आई और ग्रामीणों को बताया कि उसके मौसा ने खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत को सुनकर सोमवार देर रात गांव में पंचायत हुई। पीड़िता ने पंचायत में भी मौसा की कुकर्म की पोल खोल दी। पंचायत में आरोपी की पिटाई करते हुए मामले को वहीं रफादफा कर दिया गया। मामले में ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। वहीं, मंगलवार को जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के कहने पर भी परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। मामले में नरसैना एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed