फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वॉट टीम ने दो असलहा तस्कर दबोचे

स्वॉट टीम ने दो असलहा तस्कर दबोचे

Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्वॉट टीम ने दो असलहा तस्कर दबोचे
विज्ञापन

- आरोपियों के पास से टीम ने बरामद किए करीब दस अवैध हथियार
- मुख्य आरोपी नदीम पठान मौके से भागा, तलाश में दी जा रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने बुधवार देर शाम गुलावठी क्षेत्र से दो अवैध असलहा तस्करों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी (तस्कर) मौके से भाग निकला। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दस अवैध असलहे बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

स्वाट टीम प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली कि हापुड़ से दो अवैध असलहा तस्कर भारी मात्रा में असलहों की डिलीवरी के लिए बस से गुलावठी आने वाले हैं। सूचना मिलते ही स्वाट प्रभारी ने टीम के साथ गुलावठी पहुंच गश्त कर रही स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ गुलावठी स्थित धौलाना तिराहे पर डेरा डाल दिया। इस दौरान हापुड़ की ओर से आ रही एक बस तिराहे पर आकर रुकी। बस में से दो व्यक्ति हाथों में बैग लेकर नीचे उतरे। दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की शिनाख्त अय्यूब पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला मजीदपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड़ व नौशाद पुत्र मुनशद निवासी सिकंदर गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह तमंचे उन्हें नदीम पठान निवासी मजीदपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड़ ने दिए थे। वह भी उनके साथ बस में ही मौजूद था, लेकिन पुलिस को देख कर वह बस की पिछली खिड़की से कूद कर भाग निकला। तमंचे गुलावठी में किसे डिलीवर करने थे इसकी जानकारी मुख्य आरोपी पठान के ही पास थी। पुलिस अब पठान की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। दबोचे गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed