फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शाकिर हत्याकांड: पुलिस ने पत्नी समेत फुफिया ससुर को किया गिरफ्तार

शाकिर हत्याकांड: पुलिस ने पत्नी समेत फुफिया ससुर को किया गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शाकिर हत्याकांड : पुलिस ने पत्नी समेत फुफिया ससुर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। बीते दिनों क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से मृतक की पत्नी व उसके फुफिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बता दें कि बीते 10 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मोहल्ला नई बस्ती निवासी लाल दरवाजा निवासी शाकिर पुत्र जाकिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शारिक के सिर पर वार से चोट लगना मौत का कारण आया था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी आयशा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली निरीक्षक शैलेश त्यागी ने बताया कि रविवार को शाकिर की पत्नी आयशा व उसके फुफिया ससुर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि वह अमरगढ़ निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी, जिसका शाकिर विरोध करता था, साथ ही उसके साथ कई बार मारपीट भी कई गई थी। घटना वाले दिन भी शाकिर ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। इसके बाद उसने अपने फूफा समेत अन्य लोगों को बुला कर शाकिर के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। निरीक्षक ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed