{"_id":"5af8816b4f1c1b894c8b4745","slug":"15262354969-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला को मारपीट कर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला को मारपीट कर फेंका
Updated Sun, 13 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला को मारपीट कर फेंका
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र में दहेज लोभी ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर उसे मायके के निकट कार से फेंक कर चले गए। पीड़िता को उसके मायके वालों ने गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
अगौता थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल वालों शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वालों शादी के बाद से ही पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि शनिवार देर शाम को भी आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी ससुराल वालों पीड़िता को उसके घर के निकट मारपीट कर कार से सड़क पर फेंक कर भाग गए। पीड़िता के मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना अगौता पुलिस अभी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।