फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब! ये कैसा महिला सशक्तिकरण, जहां प्रतिदिन होते हैं तीन रेप और हत्या

साहब! ये कैसा महिला सशक्तिकरण, जहां प्रतिदिन होते हैं तीन रेप और हत्या

Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
साहब! ये कैसा महिला सशक्तिकरण, जहां प्रतिदिन होते हैं तीन रेप और हत्या
विज्ञापन

- जिले में गत आठ दिनों में महिला अपराध की 24 वारदातें आई हैं सामने
- मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पांच दिनों में 15 महिलाओं पर हुआ अत्याचार
- तीन महिलाओं की अभी तक शिनाख्त भी नहीं कर सकी है पुलिस
- छह महिलाओं को दहेज के लिए चढ़ाया जा चुका है बलि
आशीष शुक्ला
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अप्रैल को जिले में भले ही अफसरों के पेच कसे हो, लेकिन इसके बाद भी महिला अत्याचार और क्राइम की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री के दौरे के दिन से लेकर अब तक करीब आठ दिन में जनपद में 24 महिलाओं पर अत्याचार, हत्या रेप आदि की घटनाएं घटित हुई हैं। बढ़ते क्राइम और घटनाओं से आहत लोग कह रहे हैं कि यह कैसा क्राइम कंट्रोल और कैसा महिला सशक्तिकरण है। जहां प्रतिदिन तीन से अधिक महिलाओं के साथ रेप, हत्या, छेड़छाड़ जैसी जघन्य घटनाएं घटित होती हैं।
27 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में दौरा कर एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण तथा क्राइम कम होने का दावा किया था। मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश जारी करते हुए महिलाओं पर होने वाले अपराधों में कमी लाने और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पैदा करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद आठ दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से रेप, हत्या, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत 24 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है, तो कई मामलों को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाला हुआ है, जबकि कई में तो अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की जहमत ही नहीं उठाई है। तीन दिन पूर्व सिकंदराबाद में मिला महिला क ा सिर कटा शव और दो दिन पूर्व कोतवाली देहात में एनएच के करीब महिला के शव मिलने के मामले में घटनाओं का अनावरण तो दूर पुलिस अभी तक शिनाख्त कराने में भी सफल नहीं हुई है।
विज्ञापन


25 अप्रैल से तीन मई तक हुई हुई घटनाओं का विवरण
दिनांक घटना का विवरण
25 अप्रैल - औरंगाबाद में छह साल की मासूम को रुपयों का लालच देकर दुष्कर्म
- जहांगीराबाद में बस का इंतजार कर रही युवती का अपहरण
- सिकंदराबाद में छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी के साथ मारपीट
26 अप्रैल - जहांगीराबाद में छात्रा से दुष्कर्म
27 अप्रैल - गुलावठी में महिला से चेन लूटी
28 अप्रैल - डिबाई में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश
- छतारी में दबंगों ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट की
- औरंगाबाद में हापुड़ की एक जागरण गायिका का अपहरण कर रेप की कोशिश
- अहार में किशोरी व युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
- सिकंदराबाद में महिला को जलाकर मारने की कोशिश
- स्याना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट
- औरंगाबाद में बाल विवाह
29 अप्रैल - महिला को तलाक दिए बिना पति ने की दूसरी शादी
30 अप्रैल - डिबाई में पति ने पत्नी को पीटा
- डिबाई में बिना तलाक दिए पीएसी जवान ने की तीसरी शादी
01 मई - नगर के मोहल्ला चौकबाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरी गायब(दोनों किशोरी पुलिस ने दिल्ली से बरामद की)
- सिकंदराबाद में महिला की हत्या कर शव फेंका, शव पर महिला का नहीं था सिर (नहीं हुई शिनाख्त)
02 मई - नरौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
- बुगरासी में दहेज के लिए महिला की गला रेतकर हत्या का आरोप
- अनूपशहर में खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म
- नगर क्षेत्र में महिला की दहेज के लिए हत्या
- शिकारपुर में युवती से छेड़छाड़
- महिला की हत्या कर शव देहात क्षेत्र स्थित एनएच के करीब फेंका (शिनाख्त नहीं)
कोट-
जनपद में अपराधों पर शिकंजा कसा जाएगा। महिला अपराधों में कमी लाना शासन की भी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। महिला अपराध में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। - कृष्ण बहादुर सिंह, एसएसपी, बुुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed