फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइकर्स ने व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी

बाइकर्स ने व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी

Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय आर्य कन्या पाठशाला रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एक व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

मोहल्ला रामनगर, आर्य कन्या पाठशाला रोड निवासी व्यापारी शिवकुमार अग्रवाल की पत्नी कमलेश अग्रवाल ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर को अपने घर का ताला लगाकर पड़ोस में थोड़ी दूर पर ही रिश्तेदार के यहां गई थी। जब वह घर लौटकर घर का ताला खोल रही थी तो बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। घटना के बाद कमलेश अग्रवाल की चीख निकली तथा घबराते हुए उसने शोर मचाया। लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व पीड़ित महिला से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने रोड स्थित एक शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस तथा पीड़ित परिवार को उम्मीद थी कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए होंगे, लेकिन पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। कमलेश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है व कार्रवाई की मांग की है। कमलेश ने बताया कि बाइक सवारों में चालक हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। उधर, दिनदहाड़े घटी इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कई लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में होने के बाद बदमाशों की यह करतूत पुलिस को चुनौती देने जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed