{"_id":"5ada26a64f1c1b320a8b59c3","slug":"152424618412282-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से ठगी का खुलासा, 282 कट्टे गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों से ठगी का खुलासा, 282 कट्टे गेहूं पकड़ा
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से ठगी का खुलासा, 282 कट्टे गेहूं पकड़ा
- अनूपशहर के गांव जारजपुर में नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। तहसील क्षेत्र के गांव जारजपुर में शासन के आदेशों को ताक पर रख किसानों से कम दाम पर गेहूं खरीद का भंडाफोड़ हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने एक केंटर में लदे 282 गेहूं के कट्टे बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव जारजपुर में गेहूं माफिया अवैध रूप से किसानों से कम दाम पर गेहूं की खरीद कर रहे थे। माफियाओं ने एक केंटर और कुछ सरकारी कट्टों में गेहूं को भरकर सोसायटी में भेजने की तैयारी कर ली थी, सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। सूत्रों ने दावा किया है कि साधन सहकारी समिति के सचिव की मिलीभगत से गेहूं माफिया अपने खेल को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर सचिव अपने दफ्तर से गायब हो गए। नायब तहसीलदार ने सरकारी मार्का लगे 282 गेहूं से भरे कट्टों व केंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। नायाब तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सचिव की मिलीभगत का अंदेशा है। केंटर और पकड़े गए माल तथा समिति के सचिव के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।