{"_id":"5ac7a7404f1c1bbf618b5c6c","slug":"15230339241025-25-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
स्याना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम स्याना-बुलन्दशहर रोड पर चिंगरावठी पुलिस चौकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बुद्धपाल पुत्र कमल सिंह निवासी खाद मोहन नगर एवं सूरजपाल पुत्र दुर्गा सिंह निवासी खाद मोहन नगर को चिंगरावठी के पास से दबोच लिया गया। कोतवाली प्र्रभारी ने बताया कि दोनों अपराधियों पर संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने और शराब की तस्करी करने के कई मामले हैं। गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।