फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   काले कारोबार का हब बना हुआ है अरनिया का गांव मुनि

काले कारोबार का हब बना हुआ है अरनिया का गांव मुनि

Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
काले कारोबार का हब बना हुआ है अरनिया का मुनि काले गांव
विज्ञापन

- सफेद दूध से लेकर काले तेल के काले कारोबार का हो चुका है खुलासा
- स्थानीय पुलिस और अफसरों की मिलीभगत से होता है खेल
- टैंकर चालक दूध और तेल निकालकर करते हैं मिलावट
- पूर्व में डीएम ने छापा मारकर दूध के काले कारोबार का किया था खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र का गांव मुनि काले कारोबार का हब बन चुका है। स्थानीय पुलिस और अफसरों की मिलीभगत से दूध और तेल माफिया खुलेआम मिलावट कर लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। इसके बाद भी आरोपियों पर कोई खास कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में डीएम द्वारा किए गए खुलासे पर भी अभी तक कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि में लगातार अवैध कारोबार करने का खुलासा हो रहा है। करीब एक माह पूर्व डीएम ने गांव के पास एनएच पर सफेद दूध के काले कारोबार का खुलासा करते हुए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की थी, तो वहीं बृहस्पतिवार को एसडीएम खुर्जा ने कार्रवाई करते हुए डीजल, केरोसीन ऑयल, मोबिल ऑयल और गैस के काले कारोबार का खुलासा किया था। सूत्रों के अनुसार गांव के अलीगढ़ और बुलंदशहर के बॉर्डर पर स्थित होने के कारण माफियाओं के लिए यहां काला कारोबार करना आसान हो गया है। बताया जा रहा है कि अन्य जनपदों से आने वाले दूध और तेल के टैंकरों से चालक और माफियाओं की मिलीभगत से मिलावट का धंधा चल रहा है। दूध और तेल निकालकर उसमें मिलावट कर पूर्ति कर दी जाती है। पूरे खेल के बारे में पुलिस और प्रशासनिक समेत सभी अफसर जानते हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाता है। जिसका फायदा उठाकर माफिया लोगों की सेहत से खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं वहीं वाहनों के लिए भी मिलावटी तेल सप्लाई करते हैं। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि किसी भी हाल में काला कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम गठित कर आरोपियों पर हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed