{"_id":"5aba86434f1c1b8c778b80ca","slug":"152217376819-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
बुलंदशहर। प्रेम विवाह कर गाजियाबाद में रह रहे प्रेमी युगल ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। आरोप है कि उनकी शादी से खफा परिजन उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को 23 वर्षीय युवती ने अपने पति के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसने घर छोड़ कर गाजियाबाद निवासी युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। उसके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व उसका भाई अपने कुछ साथियों के साथ उसके गाजियाबाद स्थित घर पहुंचा और दोनों को भुगत लेने की धमकी दी। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो