फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने मचाया उत्पात और सोती रही पुलिस

डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने मचाया उत्पात और सोती रही पुलिस

Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने मचाया उत्पात और सोती रही पुलिस
विज्ञापन

- औरंगाबाद के ईलना गांव स्थित गोशाला में हुई डकैती से सहमे हैं ग्रामीण
- पुलिस की गश्त की खुली पोल, वारदात को अंजाम दे आसानी से भागे डकैत
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईलना स्थित गोशाला में बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक डकैती की वारदात को अंजाम देते रहे, वहीं क्षेत्रीय पुलिस गश्त के नाम पर सोती रही। यही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से भाग निकले। गांव के नजदीक जाड़ौल पुलिस चौकी होने के बावजूद भी बदमाशों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्र में हुई डकैती ने पुलिस सुरक्षा के साथ पीसीआर और पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है।

बता दें कि जिस स्थान पर रात बदमाशों ने डकैती डाली है, वहां से जाड़ौल पुलिस चौकी की दूरी मात्र एक किलोमीटर दूर है। ऐसे में औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर औरंगाबाद और खानपुर थाने की पीसीआर अथवा यूपी 100 की जीपें गश्त करती हुई कहीं भी नजर नहीं आईं। बेखौफ बदमाशों ने पहले गोशाला को निशाना बनाया उसके बाद किसान के घेर में दूसरी घटना को आराम से अंजाम दिया गया। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस का कुछ अता-पता नहीं था। पीड़ित महिला गोमती ने सुबह चार बजे पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही फिर भी नहीं थमी, पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। जबकि घटना स्थल से थाने की दूरी छह किलोमीटर दूर है। पीड़ित सुबह 10.30 बजे तहरीर देने के लिये थाने पहुंचे, तब कहीं जाकर एसओ ने घटना स्थल पर पहुंचना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed