{"_id":"5aba853f4f1c1b57408b5488","slug":"152217350710-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से दो सगे भाईयों को उठाने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से दो सगे भाईयों को उठाने से मचा हड़कंप
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हाईवे से दो सगे भाइयों के अपहरण से मचा हड़कंप
- पुलिस की वर्दी में कार सवारों ने अनाज मंडी के पास से किया अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र की नवीन अनाज मंडी के निकट मंगलवार देर शाम सेंट्रो कार से बुलंदशहर लौट रहे दो सगे भाईयों का कार सवार पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने अपहरण कर लिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों भाई एक एलआईयू इंस्पेक्टर के बेटे बताये जा रहे हैं, इनमें एक भाई मेडिकल क्षेत्र में एमआर है।
बता दें कि बुलंदशहर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी एक एलआईयू इंस्पेक्टर के दो पुत्र मंगलवार को औरंगाबाद क्षेत्र में सेंट्रो कार से दवाइयों का आर्डर लेने के लिए गए थे। देर शाम वापस लौटते समय बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित नवीन अनाज मंडी के पास खाकी वर्दी पहने कार सवार अज्ञात लोगों ने सेंट्रो कार को ओवर टेक करके रोक लिया और फिल्मी स्टाइल में उन्हें अपनी कार में डालकर बुलंदशहर की ओर फरार हो गए। हाईवे पर अपहरण होने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वर्दी धारी लोगों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। एक व्यक्ति ने एसओ औरंगाबाद को फोन कर दो भाईयों के अपहरण की जानकारी दी। अपहरण होने की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन वहां कुछ नहीं मिल सका। एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ही युवकों के मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं। परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम क्षेत्र में घूम रही है, हो सकता है कि उक्त टीम ने ही दोनों भाइयों को उठाया हो। वहीं एसपी सिटी गाजियाबाद ने बुलंदशहर के किसी भी युवक को हिरासत में लेने की बात से इंकार किया है।