{"_id":"5ab2a4ef4f1c1bb1758b6a4e","slug":"15216573237-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद करने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता बंद करने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता बंद करने के फरमान से बिफरे लोग सड़क पर उतरे
बुलंदशहर। डीएम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा रोकने के लिए मंगलवार रात आवास विकास की जमीन की चहारदीवारी कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अगले ही दिन लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। रास्ता बंद करने के इस फरमान से दो हजार से अधिक लोग परेशान हो गए। विरोध में बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम आवास के सामने जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों की सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक भी हुई। डीएम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक भूमाफिया ने लोगों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। डीएम ने पूरे मामले में जांच के लिए एक टीम गठित की है।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने भू माफिया से कालोनी की जमीन को बचाने के लिए चहारदीवारी कराने के आदेश दिए थे। कालोनी में अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने को लेकर डीएम ने कालोनी में खुलने वाले रास्तों पर क्रॉस दीवार लगाने के आदेश जारी किए थे। डीएम के संज्ञान में आया था कि एक भूमाफिया ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा लिया है। साथ ही आरोपी पर कई मुकदमे भी विचाराधीन हैं। डीएम के आदेशों के विरोध में बुधवार को आवास विकास समेत अन्य कालोनियों के लोगों ने डीएम आवास पर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि रास्ते पर क्रॉस दीवार लगाए जाने से लोगों को अपने वाहनों से आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद एकत्रित होकर लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने हंगामा करते हुए अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की। लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रजनी, सरोज, कुसुम, लता, पवन, राहुल, मिथलेश, विनोद, राकेश मौजूद रहे।
डीएम आवास के सामने जाम लगाने की कोशिश
बुधवार को आवास विकास के लोगों ने डीएम आवास के सामने जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उल्टा सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। बाद में लोग एकत्रित होकर लोग प्रदर्शन करते हुए कल्कट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एसएसपी, बीडीए सचिव व एडीएम करेंगे जांच
सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने के मामले में डीएम ने भूमाफिया महावीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने एसएसपी, एडीएम वित्त व बीडीए सचिव को आदेश देते हुए आरोपी के मकान की जांच, आरोपी मकान में कब से रह रहा है, आरोपी का मकान तहसील में दर्ज है या नहीं, समेत अन्य जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जांच टीम से तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
कोट-
चहारदीवारी का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि जमीन पर अवैध कब्जा न हो इसके लिए चहारदीवारी कराने के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया है कि एक भूमाफिया ने लोगों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रोशन जैकब, डीएम